Monday, 3 June 2013

इतने बेनामी खाते है ???.




कुछ समय पूर्व
अनियंत्रित मोटापे से परेशान हो
एक शीर्ष नेता ने
Gastro Surgeon के यहाँ
अपनी Gastric bypass surgery कराई

खबर सुन
मेरी बुद्धि चकराई
क्या ये लोग
सिर्फ अधिक खाना ही खाते है

अगर ऐसा ही  है तो
फिर क्यों स्विस बैंक में
हम भारतीयों के
क्यों इतने बेनामी खाते है ???.

जटिल शल्य चिकित्सा के दौरान
Neurosurgeon हडबड़ाया
खुली हुई खोपड़ी को देख
असमंजस  में पड़ा और चिल्लाया

Blood Brain Barrier  को तोड़
मरीज की दिमाग में
इतना गोबर और भूसा
कहाँ से आया ???

पास में खड़ा anesthetist मुसकुराया
कंधे पे हाथ रखा और समझाया
मंत्रीजी का case  है dear
तुम  क्या सोच के आये  थे
Grey matter निकलेगा ...

Sunday, 2 June 2013

जोर जबरदस्ती से
इंसानी खुदगर्जी के लिए
पन्थो के नित्य नए
इबादतगाह बनाये जाते है
पर अतिक्रमण तो
सौहार्द की जमीं का ही होता


Saturday, 1 June 2013

युवती ने cardiologist को 
sorbitrate की गोली का  पत्ता लौटाया 

और बोली 
लाख कोशिशो और इशारो के बावजूद 
आपको मेरा मर्ज ही समझ न आया 

और रुखसत होते होते 
भरे मन से ये गीत गुनगुनाया 

"मैने तेरे प्यार में क्या-क्या ना किया
दिल दिया दर्द लिया"
ना  scalpel
ना अन्य कोई औजार
ना heart lung machine,
ना किसी perfusionist के साथ
ना  OT
ना cardiac anesthetist  की दरकार

पत्नी के लिए निष्ठावान
कार्डियक  सर्जन ने
असंभव से  कार्य को अंजाम दिया

ना जाने कितनी दिल-फेक  हसीनाओ के
अपनी ओर फेके हुए दिल को
यूँ  चलते चलते ही bypass किया ...:)




सरकारी अस्पताल की 
एकदम बेकाबू ,सिर पे सवार 
कुछ न सुनाने को तैयार 

लडती ,अपनी बारी के लिए झगडती 
चीखती ,चिल्लाती ,शोर मचाती 
OPD मरीजो की भारी भीड़ को 

चेस्ट  फिजिशियन ने एकदम ही भगाया 
खुद को स्वाइन फ्लू का  मरीज बता 
झीकते -झीकते अपने चैम्बर से बहार आया ...:)
बीमार पिता ने
अपने MD Medicine पुत्र की
दी हुई औषिधी ठुकराई

पड़ोस के पुराने ,
अपने जांचे परखे
होम्योपैथिक डॉक्टर के नुस्खे  सामने
उन्हें घर की मुर्गी
दाल ही नज़र आयी